पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की 'हैट्रिक' लगाएगी भाजपा: मोदी
रंजन
- 29 Apr 2026, 03:22 PM
- Updated: 03:22 PM
हरदोई (उप्र), 29 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बीच बुधवार को दावा किया कि पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत की 'हैट्रिक' लगाएगी।
पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले जब बिहार में विधानसभा चुनाव हुए तो भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत दर्ज की और एक इतिहास रच दिया था।
उन्होंने कहा, ''अभी कल ही गुजरात में महानगरपालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत, तहसील पंचायत इन सब के चुनाव के नतीजे आए हैं और आप मेरे उत्तर प्रदेश वासियों को खुशी होगी कि 80 से 85 प्रतिशत नगर पालिकाओं और पंचायतों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ 'हैट्रिक' लगाने जा रही है।''
उन्होंने कहा कि चार मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति को नयी ऊर्जा से भरेंगे।
उन्होंने कहा, ''आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही है उनसे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है।''
उन्होंने कहा कि पहले चरण की तरह ही लोग वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।
उन्होंने कहा, ''पिछले छह-सात दशक में जो नहीं हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भय मुक्त होकर वोट दे रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। मैं बंगाल की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वह अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है और बड़ी संख्या में मतदान कर रही है।''
उन्होंने कहा कि अभी मतदान खत्म होने में कई घंटे बाकी हैं। उन्होंने कहा, ''मैं बंगाल की जनता से आग्रह करूंगा कि लोकतंत्र के इस पर्व में ऐसे ही उत्साह से भाग ले।''
प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसका नाम 'मां गंगा' के नाम पर रखना विकास और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय को दर्शाता है। उन्होंने राज्य के लोगों को इस परियोजना के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हालिया चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा,''कुछ समय पहले जब बिहार में चुनाव हुए, तो बीजेपी एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की थी, एक इतिहास रच दिया था। अभी-अभी कल ही गुजरात में महा नगरपालिका, नगर पालिका, जिला पंचायतें, नगर पंचायतें, तहसील पंचायत, इन सबके चुनाव के नतीजे आए हैं। और आप मेरे उत्तरप्रदेश वासियों को खुशी होगी, 80 से 85 प्रतिशत नगर पालिका और पंचायतों को भाजपा ने जीत ली है।''
मोदी ने उम्मीद जताई,'' मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है।''
उन्होंने कहा, ''चार मई को आने वाले परिणाम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।''
प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसका नाम 'मां गंगा' के नाम पर रखना विकास और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय को दर्शाता है। उन्होंने राज्य के लोगों को इस परियोजना के लिए बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा,''देश के तेज विकास के लिए हमें तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण करना है। दिसम्बर 2021 में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने मैं शाहजहाँपुर आया था। अभी पांच साल से भी कम समय हुआ है, और आप देखिए, देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवेज में शुमार उप्र का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडॉर एक्सप्रेसवे, ये पांच साल के भीतर-भीतर बनकर तैयार हो गया है।''
उन्होंने कहा, ''आज हरदोई से इसका लोकार्पण भी हो रहा है। यही नहीं, एक ओर गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हुआ है, तो साथ ही, इसके विस्तार की योजना पर काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही, गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। इसके और बेहतर उपयोग के लिए फ़र्रुख़ाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर, इसे अन्य एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। ये है, डबल इंजन सरकार का विजन! ये है भाजपा सरकार के काम करने की स्पीड! ये है, भाजपा सरकार के काम का तरीका!''
भाषा जफर सलीम मनीषा रंजन
रंजन
2904 1522 हरदोई