रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार
माधव
- 08 Aug 2026, 09:16 PM
- Updated: 09:16 PM
नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे179 उप्र राहुल गांधी लीड भाषण
नफरत से नहीं, प्यार-मोहब्बत से मौजूदा तंत्र को बदलें युवा : राहुल गांधी
प्रयागराज, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को युवाओं से आह्वान किया कि वे नफरत के बजाय 'प्यार और मोहब्बत' के जरिए मौजूदा व्यवस्था को बदलें।
प्रादे146 झारखंड प्रदर्शन चौथी लीड वार्ता
पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन के बीच झारखंड सरकार ने विभिन्न संगठनों से की बातचीत, गतिरोध बरकरार
रांची, झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच शनिवार को विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने अपनी सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है।
दि25 मोदी लीड आईआईटी
बिना सोचे-समझे स्वीकार की जाने वाली बातों पर सवाल उठाएं: प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छात्रों से कहा कि वे उन बातों पर सवाल उठाएं, जिन्हें बिना सोचे-समझे मान लिया जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें सिर्फ सवाल पूछने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके समाधान खोजने का साहस भी दिखाना चाहिए।
प्रादे72 उप्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: दोनों पक्षों के बीच सुलह का प्रयास बेनतीजा, 18 अगस्त को फिर वार्ता
मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर दोनों पक्षों के बीच स्थानीय स्तर पर शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। अधिवक्ताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे143 बंगाल सांसद शुभेंदु लीड मस्जिद
मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर मुर्शिदाबाद के दो सांसदों ने शुभेंदु से मुलाकात की
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दो एनसीपीआई सांसदों ने शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने ''जरूरत से ज्यादा सक्रियता'' दिखाई है।
प्रादे66 मप्र लीड सीजेआई
लंबित मुकदमों की स्थिति 10-20 साल पहले जैसी नहीं, प्रौद्योगिकी से मिले बहुत अच्छे परिणाम: सीजेआई
इंदौर, प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि देश में लंबित मुकदमों की स्थिति अब 10 या 20 साल पहले जैसी नहीं है और मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए प्रौद्योगिकी के माध्यम से बनाई गई विभिन्न योजनाओं के ''बहुत अच्छे परिणाम'' सामने आए हैं।
अर्थ2 मेटा लीड सरकार
मेटा से 'डीपफेक' के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया, समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार: सूत्र
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से 'डीपफेक पर कार्रवाई करने को कहा है और कंपनी के साथ हुई बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद आगे उठाए जाने वाले कदमों को लेकर कानूनी राय ली जाएगी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे27 हिमाचल दुर्घटना लीड मौत
हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल
शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे15 कश्मीर अमरनाथ स्थगित
खराब मौसम और श्रद्धालुओं की घटती संख्या के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित
जम्मू: खराब मौसम, अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि2 अमेरिका रूस प्रतिबंध
अमेरिकी संसद से रूस प्रतिबंध विधेयक पारित, भारत समेत पांच देशों पर 100 फीसदी शुल्क लगाने का प्रावधान
वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने रूस तथा उसके पेट्रोलियम उत्पादों के चीन एवं भारत जैसे प्रमुख खरीदार देशों को दंडित करने के उद्देश्य से लाए गए एक विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।
खेल3 खेल बैडमिंटन भारत
अष्मिता चालिहा कोरिया मास्टर्स के फाइनल में
आसन: अष्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हमवतन रक्षिता श्री संतोष रामराज को 21 . 13, 16 . 21, 21 . 13 से हराकर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
खेल8 खेल सुदर्शन
साई सुदर्शन श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला से बाहर
नयी दिल्ली, शीर्ष क्रम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बी साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
भाषा जोहेब माधव
माधव
0808 2116 दिल्ली