शाम छह बजे के मुख्य समाचार
सुरेश
- 02 Jul 2026, 06:15 PM
- Updated: 06:15 PM
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि43 मोदी भारत दूसरी लीड जापान
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नयी दिल्ली, भारत और जापान ने बृहस्पतिवार को आर्थिक साझेदारी ढांचा और सैन्य उपकरणों को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए एक रक्षा समझौते समेत कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की।
दि48 तृणमूल निर्वाचन आयोग बैठक
तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की; ममता खेमे ने सवाल उठाए
नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने पार्टी पर उसके दावे को लेकर उनकी बात ''धैर्यपूर्वक सुनी''। बागी गुट ने उम्मीद जताई कि आयोग जल्द ही इस पर कोई जवाब देगा।
दि41 न्यायालय एआई फर्जी निर्णय
अदालतों को एआई से तैयार संदर्भों के उल्लेख या उपयोग पर 'जीरो टालसेंस' नीति अपनानी चाहिएः न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए गए ''अस्तित्वहीन, फर्जी और मनगढ़ंत'' निर्णयों का हवाला दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) का एक फैसला बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि अदालतों को एआई से तैयार संदर्भों का हवाला देने या उनका उपयोग करने के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टॉलरेंस) की नीति अपनानी चाहिए।
प्रादे80 तमिलनाडु अन्नाद्रमुक पूर्व मंत्री लीड टीवीके
तमिलनाडु: तीन पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता टीवीके में शामिल
चेन्नई, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. सी. विजयभास्कर, एम. आर. विजयभास्कर और एम. एस. एम. आनंदन अपने-अपने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को मामल्लापुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल हो गये।
प्रादे42 कर्नाटक खदान लीड दुर्घटना
बेंगलुरु में पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत
बेंगलुरु, बेंगलुरु दक्षिण तालुक में बृहस्पतिवार को पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें अधिकांश बिहार के निवासी थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे21 महाराष्ट्र बारिश मुंबई
मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव, सड़क यातायात और ट्रेन सेवाएं प्रभावित
मुंबई, महाराष्ट्र के मुंबई में बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर तेज बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया और सड़क एवं रेल यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई।
प्रादे10 कश्मीर अमरनाथ यात्रा प्रारंभ
अमरनाथ यात्रा: कड़ी सुरक्षा के बीच उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को रवाना किया
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को कश्मीर स्थित पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना किया।
वि17 रूस यूक्रेन तीसरी लीड युद्ध
रूस का कीव पर भीषण मिसाइल एवं ड्रोन हमला, 17 लोगों की मौत
कीव, रूस ने बृहस्पतिवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक घायल हो गए। हमलों के दौरान कई घंटों तक राजधानी में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं।
वि12 पाक अमेरिका ईरान वार्ता रिपीट
दोहा में अमेरिका-ईरान वार्ता में 'सकारात्मक प्रगति' हुई : पाकिस्तान
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि कतर एवं पाक के मध्यस्थों ने दोहा में अमेरिका एवं ईरान के वार्ताकारों के साथ अलग-अलग बैठकें और इनमें समझौता ज्ञापन के विभिन्न पहलुओं पर 'सकारात्मक प्रगति' हुई।
अर्थ28 व्हाट्सऐप यूजरनेम आरक्षित
लोकप्रिय और चर्चित 'यूजरनेम' आरक्षित करने के दावे गलत : व्हाट्सऐप
नयी दिल्ली, संदेश ऐप व्हाट्सऐप ने चर्चित सार्वजनिक हस्तियों के नाम से जुड़े 'यूजरनेम' केवल उनके वैध खाताधारकों के लिए ही आरक्षित होने की जानकारी दी है। साथ ही लोकप्रिय या चर्चित 'यूजरनेम' पहले से आरक्षित किए जाने के दावों को गलत करार दिया है।
अर्थ35 पुरी पेट्रोलियम कंपनियां
पश्चिम एशिया संकट के दौरान ईंधन बिक्री पर पेट्रोलियम कंपनियों को 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान: पुरी
नयी दिल्ली, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल से सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान लागत से कम कीमत पर पेट्रोल, डीजल और एलपीजी बेचने के कारण पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को 30 जून तक की अवधि में 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
खेल5 खेल फुटबॉल कप बेल्जियम
पेनल्टी पर दागे गोल से बेल्जियम ने अतिरिक्त समय में सेनेगल को हराया
सिएटल, बेल्जियम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए बुधवार को यहां सेनेगल को 3-2 से हराकर फुटबॉल विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
खेल20 खेल एशियाड मंत्रालय
एशियाई खेल 'एक्सपोजर ट्रिप' नहीं, पदक उम्मीदों को ही भारतीय दल में जगह : मांडविया
नयी दिल्ली, खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि एशियाई खेल कोई 'एक्सपोजर ट्रिप' नहीं है और पदक उम्मीदों पर ही फोकस रखते हुए इस बार 600 से कम सदस्यीय दल ही भेजा जायेगा ।
द कन्वरसेशन के साथ साझेदारी के तहत जारी खबर
वि15
किराया किफायत
ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय किराया वहनीयता योजना समाप्त, इसपर आश्रित लोगों के लिए अनिश्चितता
मेलबर्न, ऑस्टेलिया का वित्तीय वर्ष एक जुलाई को समाप्त हो गया और इसी के साथ 'राष्ट्रीय किराया वहनीयता योजना' भी समाप्त हो गई, जिसके तहत देश भर में 35,000 से ज़्यादा किफायती किराए के घर उपलब्ध कराए गए थे।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश
0207 1815 दिल्ली