दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार
नरेश
- 15 Jul 2026, 02:06 PM
- Updated: 02:06 PM
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी बुधवार दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं -
अर्थ22: मोदी भारत ब्रिटेन लीड एफटीए
भारत-ब्रिटेन सीईटीए लागू होने का प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, किसानों व एमएसएमई को मिलेगा लाभ
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) और सामाजिक सुरक्षा समझौता लागू होने को दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया और कहा कि इससे आर्थिक संबंधों को नई गति मिलेगी।
दि3: कांग्रेस महंगाई
अर्थव्यवस्था के बुनियादी संकेतक 'रेड अलर्ट' पर, प्रधानमंत्री जवाब दें: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि जब देश की अर्थव्यवस्था के सारे बुनियादी संकेतक 'रेड अलर्ट' पर हैं, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार स्थिति को संभालने की बजाय जनता का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।
दि17: न्यायालय सीबीएसई याचिका
सीबीएसई की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर छात्रों की 'हताशा' पर न्यायालय ने जताई चिंता
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को लेकर छात्रों की 'हताशा' पर बुधवार को चिंता जताई और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस मामले की सुनवाई में सहायता का अनुरोध किया।
प्रादे33: राजस्थान बिरला विधानसभा
नेता हंगामे से नहीं, तर्कपूर्ण बहस और गंभीर चर्चा से बनते हैं : ओम बिरला
जयपुर, विधानमंडल को राजनीतिक नेतृत्व की "प्रशिक्षणशाला" बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों से संसदीय परंपराओं का सम्मान करने तथा सार्थक बहस, अध्ययन और रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
प्रादे1: महाराष्ट्र अदालत राकांपा (शप) पदाधिकारी
सरकार या मुख्यमंत्री की आलोचना करना राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं: पुणे की अदालत
पुणे, पुणे की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के एक पदाधिकारी को जमानत देते हुए कहा कि सरकार या मुख्यमंत्री की आलोचना करने मात्र को राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ना नहीं माना जा सकता।
प्रादे19: मणिपुर असम राइफल्स लीड भीड़ हिंसा
मणिपुर में भीड़ ने असम राइफल्स के शिविर में तोड़-फोड़ की, गाड़ियों को आग लगाई
सेनापति/इंफाल, मणिपुर के सेनापति जिले के एक इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाए जाने के कुछ घंटों बाद भीड़ ने पथराव किया, असम राइफल्स के शिविर में तोड़-फोड़ की और सुरक्षाकर्मियों की तीन गाड़ियों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे28: मप्र मंत्री विभाग
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग छीना
भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल को पशुपालन एवं डेयरी विभाग से हटा दिया। एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी गई।
प्रादे27: उप्र आदित्यनाथ मंदिर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची, अयोध्या को बदनाम करना उचित नहीं : आदित्यनाथ
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना से "हम जैसे राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है", लेकिन इस मामले के बहाने अयोध्या और राम जन्मभूमि को बदनाम करना उचित नहीं है।
वि9: अमेरिका शुल्क भारत
रूसी तेल खरीदने पर भारत समेत पांच देशों पर 100 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क लगाने का विधेयक पेश वाशिंगटन, अमेरिका के दोनों प्रमुख दलों- रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के एक समूह ने सीनेट में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें रूस से तेल खरीदने के लिए भारत और चीन समेत पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव है।
वि15: अमेरिका दूसरी लीड ईरान
अमेरिका की नाकेबंदी के बाद ईरान ने पश्चिम एशिया से ऊर्जा निर्यात रोकने की धमकी दी
दुबई, अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का प्रयास कर रहे पोतों पर ईरान के हमलों के बाद ईरानी बंदरगाहों पर बुधवार तड़के फिर से नाकेबंदी लगा दी।
अर्थ14: वाहन बिक्री लीड सियाम
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड 12.74 लाख इकाई: सियाम
नयी दिल्ली, देश में चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 25.9 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 12,73,811 इकाई रही।
खेल7: खेल कप फुटबॉल तीसरी लीड सेमीफाइनल
स्पेन ने एम्बाप्पे की फ्रांस को किया बेअसर, 2-0 की जीत के साथ विश्व कप फाइनल में
अर्लिंगटन, स्पेन की मजबूत रक्षापंक्ति और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के आगे किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांस की स्टार आक्रमण पंक्ति पूरी तरह बेअसर साबित हुई और 2010 की विश्व चैंपियन स्पेन ने एक बार फिर फीफा विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली।
खेल12: खेल भारत अक्षर
टी20 में शॉट लगाने जबकि वनडे में टाइमिंग पर ध्यान दिया: अक्षर पटेल
बर्मिंघम, भारत की इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि टी20 श्रृंखला के दौरान उन्होंने गेंद पर जोर से प्रहार करने को प्राथमिकता दी लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में टाइमिंग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया।
भाषा राखी नरेश
नरेश
1507 1406 दिल्ली