आईआईटी-जेईई, नीट अभ्यर्थियों के लिए 'त्रिग्या थ्राइव-2026' स्कॉलरशिप परीक्षा लॉन्च
Daily world
- 23 Jul 2026, 06:14 PM
- Updated: 06:14 PM
डीडब्ल्यू ब्यूरो / चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने गुरुवार को आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'त्रिग्या थ्राइव-2026' स्कॉलरशिप परीक्षा की शुरुआत की। इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
सेक्टर-35 स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में लाकड़ा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मेरिट आधारित अवसरों के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
त्रिग्या एडुवेंचर के सह-संस्थापक एवं निदेशक परमेश्वर झा ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें छात्रों को स्कॉलरशिप के अलावा नकद पुरस्कार, मेरिट प्रमाणपत्र, शैक्षणिक सम्मान और शैक्षिक एवं वैज्ञानिक एक्सपोजर कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए विशेष सहायता का भी प्रावधान किया गया है।
परमेश्वर झा ने बताया कि परीक्षा 14 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, हिमाचल प्रदेश तथा पार्टनर स्कूलों में ऑफलाइन आयोजित होगी, जबकि 15 से 18 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन परीक्षा भी होगी।
कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित और मेंटल एबिलिटी से 100 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। वहीं, 11वीं और 12वीं के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र होंगे, जिनमें 144 अंकों के 36 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
इस अवसर पर त्रिग्या एडुवेंचर के सह-संस्थापक रजत गर्ग, दलजीत सिंह और शैलेश गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ट्राइसिटी के कई स्कूलों के प्राचार्यों, प्रतिनिधियों तथा संस्थान के पूर्व सफल विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
परमेश्वर झा ने बताया कि त्रिग्या थ्राइव-2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र, अभिभावक और स्कूल www.trigyaedu.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो स्कूल अपने परिसर में यह परीक्षा आयोजित कराना चाहते हैं, वे भी इसी वेबसाइट के माध्यम से संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।