13 नवंबर : पेरिस पर आतंकी हमले में 130 की मौत
अविनाश
- 12 Nov 2025, 07:25 PM
- Updated: 07:25 PM
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) फ्रांस में 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने राजधानी पेरिस को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 130 लोगों की मौत हुई और 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
सबसे घातक हमला बातेक्लां थिएटर और कंसर्ट हॉल पर किया गया, जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर उन पर गोलियां बरसा दीं। वहां 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया था। इस दौरान गोलीबारी के साथ-साथ विस्फोट भी किए गए।
देश दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।
1969: लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।
1971: अमेरिका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। करीब एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ़ तस्वीरें दिखाई दीं।
1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। दरअसल नयी प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन तथा यूनियन के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।
1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।
1998: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। चीन के भारी विरोध के बावजूद यह मुलाकात तय कार्यक्रम के अनुसार हुई।
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया जिनमें 130 लोगों की मौत हो गई, 350 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2021 : इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल लिटोरल पेनीटेंटियरी में हुई झड़पों में 52 कैदियों की मौत।
2022 : तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्यू पर भीषण विस्फोट में छह लोगों की मौत तथा 53 जख्मी।
2023 : सोमालिया में आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत।
2024: सीओपी29 में भारत, अन्य विकासशील देशों ने उचित जलवायु वित्तीय प्रतिबद्धताओं की मांग की।
भाषा आशीष