अपराह्न दो बजे तक के मुख्य समाचार
सिम्मी
- 05 Aug 2026, 02:09 PM
- Updated: 02:09 PM
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद10 संसद विपक्ष लीड प्रदर्शन
संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की
नयी दिल्ली: अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए विपक्षी दलों ने बुधवार को संसद परिसर में मार्च निकाला।
संसद17 मेटा लीड माफी मांग
फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए तीन दिन दिए
नयी दिल्ली, संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया और ऐसा नहीं होने पर उन्हें प्राप्त छूट वापस लेने को कहा।
अर्थ38 आरबीआई मल्होत्रा
आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी में: गवर्नर मल्होत्रा
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को कहा कि आरबीआई अगले वित्त वर्ष की शुरुआत में पॉलिमर यानी प्लास्टिक के नोट जारी करने की तैयारी कर रहा है।
अर्थ29 लीड आरबीआई
आरबीआई ने नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया
मुंबई, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को उम्मीद के मुताबिक प्रमुख नीतिगत दर रेपो को इस साल लगातार चौथी बार 5.25 प्रतिशत पर कायम रखा।
प्रादे52 महाराष्ट्र लीड दीपके
परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में झारखंड जाऊंगा: अभिजीत दीपके
छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि वह झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में झारखंड जाएंगे।
प्रादे57 झारखंड छात्र प्रदर्शन
झारखंड में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन हुआ तेज, रांची में पांच और लोग भूख हड़ताल पर बैठे
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है और राज्य विधानसभा का मानसून सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होने से पहले यहां दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
प्रादे37 कश्मीर अनुच्छेद 370 नेकां
जम्मू कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं का प्रदर्शन
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और इसका विशेष दर्जा बहाल करने की मांग की।
प्रादे44 बंगाल अदालत अभिषेक
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अभिषेक बनर्जी की याचिका खारिज की
कोलकाता, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी की वह याचिका बुधवार को खारिज कर दी जिसमें उन्होंने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।
वि8 श्रीलंका मिसरी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी एक दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे
कोलंबो, विदेश सचिव विक्रम मिसरी दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कोलंबो पहुंचे।
वि1 अमेरिका इंडिया डे
मैसाचुसेट्स ने 15 अगस्त को 'इंडिया डे' घोषित किया
वाशिंगटन, मैसाचुसेट्स की गवर्नर मॉरा हेली ने राज्य के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान को मान्यता देते हुए 15 अगस्त को 'इंडिया डे' घोषित किया है और राज्य के निवासियों से इस अवसर के आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।
खेल2 खेल शतरंज प्रज्ञानानंदा
प्रज्ञानानंदा सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष पर
सेंट लुइस, भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 12 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
भाषा
प्रचेता सिम्मी
सिम्मी
0508 1409 दिल्ली