अपराह्ल दो बजे तक के मुख्य समाचार
देवेंद्र
- 08 Aug 2026, 02:18 PM
- Updated: 02:18 PM
नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार की अपराह्ल दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि12 मोदी आईआईटी
तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया और प्रौद्योगिकी तेजी से बदल रही है, ऐसे में वही लोग आगे बढ़ेंगे जो लगातार सीखते रहेंगे।
प्रादे54 झारखंड प्रदर्शन लीड वार्ता
जेपीएससी विवाद: सरकार और देवेंद्र नाथ महतो गुट के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच वार्ता बेनतीजा, आंदोलन जारी रहेगा
रांची: झारखंड सरकार ने कथित पेपर लीक के मामले में नौकरी के अभ्यर्थियों के देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व वाले गुट के साथ शनिवार को बातचीत की, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं हो सका क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने तय किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रादे46 मप्र सीजेआई
न्याय तक प्रभावी पहुंच के लिए संवाद, गरिमा और समावेशन जरूरी : प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत
इंदौर (मध्यप्रदेश): प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि न्याय तक जनता की प्रभावी पहुंच के लिए संवाद, गरिमा और समावेशन जरूरी हैं और कानूनी सहायता का उद्देश्य केवल मुकदमों का निपटारा करना नहीं, बल्कि लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना भी है।
अर्थ2 मेटा लीड सरकार
मेटा से 'डीपफेक' के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया, समीक्षा के बाद कानूनी राय लेगी सरकार: सूत्र
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा से 'डीपफेक पर कार्रवाई करने को कहा है और कंपनी के साथ हुई बैठकों के नतीजों की समीक्षा के बाद आगे उठाए जाने वाले कदमों को लेकर कानूनी राय ली जाएगी। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वि2 अमेरिका रूस प्रतिबंध
अमेरिकी संसद से रूस प्रतिबंध विधेयक पारित,भारत समेत पांच देशों पर 100 फीसदी शुल्क लगाने का प्रावधान
वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट ने रूस तथा उसके पेट्रोलियम उत्पादों के चीन एवं भारत जैसे प्रमुख खरीदार देशों को दंडित करने के उद्देश्य से लाए गए एक विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है।
प्रादे27 हिमाचल दुर्घटना लीड मौत
हिमाचल प्रदेश में निजी बस पलटने से सात लोगों की मौत, 11 घायल
शिमला: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे एक निजी बस पलटकर नीचे की सड़क पर जा गिरी, जिससे सात यात्रियों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे15 कश्मीर अमरनाथ स्थगित
खराब मौसम और श्रद्धालुओं की घटती संख्या के बीच जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित
जम्मू: खराब मौसम, अगले कुछ दिन में भारी बारिश के पूर्वानुमान और श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी के बीच शनिवार को जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि5 अमेरिका न्यू मेक्सिको मेटा
मेटा के खिलाफ न्यू मेक्सिको की अदालत का बड़ा फैसला, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए नए उपायों का आदेश
सांता फे (अमेरिका): न्यू मेक्सिको के एक न्यायाधीश ने मेटा के खिलाफ एक अहम फैसला सुनाते हुए कंपनी के सोशल मीडिया मंचों की तुलना कारखानों से की और कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को होने वाली मानसिक क्षति को इन मंचों से निकलने वाले प्रदूषण की तरह देखा जा सकता है।
खेल3 खेल बैडमिंटन भारत
अष्मिता चालिहा कोरिया मास्टर्स के फाइनल में
आसन: अष्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स सुपर 300 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हमवतन रक्षिता श्री संतोष रामराज को 21 . 13, 16 . 21, 21 . 13 से हराकर पहली बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
खेल1 खेल एथलेटिक्स अंडर20 विश्व भारत
आशीष यादव ने विश्व अंडर 20 चैम्पियनशिप में भालाफेंक में रजत पदक जीता
यूजीन: आशीष यादव ने विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप में पुरूषों के भालाफेंक में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला जबकि राष्ट्रीय सीनियर रिकॉर्डधारी पूजा सिंह ने महिलाओं की ऊंची कूद के फाइनल में जगह बना ली।
भाषा खारी देवेंद्र
देवेंद्र
0808 1418 दिल्ली