अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार
रंजन
- 27 Jun 2026, 02:12 PM
- Updated: 02:12 PM
नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि4 मोदी लीड सेशेल्स
प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह इस द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे तथा संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
दि2 सोनिया गाजा
गाजा पर मोदी सरकार की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे: सोनिया
नयी दिल्ली, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गाजा के मामले में नरेन्द्र मोदी सरकार की "निरंतर चुप्पी" पर सवाल उठाते हुए शनिवार को कहा कि भारत को फलस्तीनियों के समर्थन में स्पष्ट और मुखर रुख अपनाना चाहिए तथा गाजा और वेस्ट बैंक में हो रही घटनाओं पर वैश्विक जनमत के अनुरूप प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
दि11 कांग्रेस राम मंदिर
राम मंदिर मामले पर प्रधानमंत्री खामोश क्यों: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर से चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर शनिवार को कहा कि इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब तक खामोश क्यों हैं।
प्रादे47 महाराष्ट्र उद्धव
भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर उन्हें धोखा दिया: उद्धव
यवतमाल (महाराष्ट्र), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते हुए 'हिंदुत्व' को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शनिवार को निशाना साधा और उस पर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ कर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।
प्रादे36 केरल शबरिमला सोना मामला
शबरिमला सोना चोरी मामला : एसआईटी ने मुख्य आरोपी से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की
तिरुवनंतपुरम, शबरिमला मंदिर से कथित रूप से सोना गायब होने के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले के मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
वि4 कतर भारतीय शव
कतर विस्फोट में मारे गए आठ और भारतीयों के शव स्वदेश भेजे गए: अधिकारी
दोहा, कतर के रास लाफान औद्योगिकी शहर में हुई दुर्घटना में मारे गए आठ और भारतीय नागरिकों के शव उनके देश भेजे गए हैं तथा इसके साथ ही भारत भेजे गए शवों की कुल संख्या 12 हो गई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।
अर्थ1 एचडीएफसी बैंक विधि
कानूनी समीक्षा में एचडीएफसी बैंक को पूर्व चेयरमैन की चिंताओं को लेकर नहीं मिला कोई सबूत
नयी दिल्ली, निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि दो बाहरी विधि कंपनियों की एक स्वतंत्र कानूनी समीक्षा में पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अपने इस्तीफा पत्र या बाद के सार्वजनिक बयानों में जतायी गई चिंताओं को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं मिला।
वि7 अमेरिका भारत दूत
भारतीय राजदूत क्वात्रा ने अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी से मुलाकात की
वाशिंगटन, अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी के साथ दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने संबंधी कदमों पर चर्चा की।
खेल10 खेल हॉकी भारत
भारत ने एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा
लंदन, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण के दूसरे मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी।
खेल9 खेल फुटबॉल कप लीड केप वर्दे
केप वर्दे का स्वप्निल अभियान जारी, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना
ह्यूस्टन, केप वर्दे ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला और इस तरह से विश्व कप फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया।
भाषा
गोला रंजन
रंजन
2706 1412 दिल्ली