अपराह्न 2:30 बजे तक के मुख्य समाचार
मनीषा
- 26 Jan 2026, 02:35 PM
- Updated: 02:35 PM
नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) 'भाषा' की अलग-अलग फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि28 दिवस लीड परेड
77वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने सांस्कृतिक विविधता, आर्थिक विकास, सैन्य कौशल का भव्य प्रदर्शन किया
नयी दिल्ली: भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस पर अपनी सांस्कृतिक विविधता, आर्थिक विकास और सैन्य कौशल का भव्य प्रदर्शन किया, जिसमें 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइलें, युद्धक विमान, नवगठित इकाइयां और घातक हथियार प्रणालियां शामिल थीं।
दि35 दिवस ईयू मुख्य अतिथि
यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं ने भारत की भव्य गणतंत्र दिवस परेड देखी
नयी दिल्ली: कुल 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के दो शीर्ष नेताओं एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोमवार को कर्तव्य पथ पर भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को देखा और इसके साथ ही वे उन नेताओं के समूह में शामिल हो गए, जो देश के सबसे बड़े इस समारोह के गवाह बने।
प्रादे20 छत्तीसगढ़ नक्सली विस्फोट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कई प्रेशर बमों में विस्फोट, 11 सुरक्षाकर्मी घायल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए कई प्रेशर बमों में हुए विस्फोट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रादे37 केरल माकपा
थरूर ने माकपा के साथ बातचीत की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार किया
तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने ऐसी खबरें देखी हैं जिनमें दावा किया गया है कि उन्होंने दुबई में माकपा से जुड़े लोगों के साथ चर्चा की है, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
प्रादे35 महाराष्ट्र अभिनेता बलात्कार गिरफ्तार
मुंबई में शादी का वादा करके घरेलू सहायिका से बलात्कार करने के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई में एक अभिनेता को अपनी घरेलू सहायिका से शादी का वादा करके उससे 10 साल तक बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वि11 दिवस भारतीय समुदाय
विदेशों में भारतीयों ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया
बीजिंग/वाशिंगटन: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहने प्रवासी भारतीयों ने विभिन्न देशों में सोमवार को पूरे उत्साह के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।
वि10 फिलीपीन नौका लीड डूबी
फिलीपीन में 350 से अधिक यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी, 15 शव बरामद
मनीला: दक्षिणी फिलीपीन में 350 से अधिक लोगों को लेकर जा रही एक नौका आधी रात के बाद डूब गयी जिसके बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 316 यात्रियों को बचाया तथा 15 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अर्थ2 भारत रूस तेल
रिलायंस ने रूसी तेल से दूरी बनाई, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने जमकर की खरीदारी
बेतुल (गोवा): रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने जनवरी में अब तक रूस से एक भी बैरल तेल नहीं खरीदा है। दूसरी ओर, सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों ने रूस से अपनी आयात मात्रा बढ़ा दी है, क्योंकि इस देश से मिलने वाली छूट अब लगभग सात डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। यह छूट 2025 के मध्य में मिलने वाली छूट के स्तर से लगभग तीन गुना अधिक है।
खेल10 खेल डब्ल्यूटीटी दोहा
दोहा डब्ल्यूटीटी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
नयी दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों ने दोहा में आयोजित की गई 2026 डब्ल्यूटीटी स्टार यूथ कंटेंडर एवं फीडर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित कुल 10 पदक जीते, जिसमें लड़कियों के अंडर-15 वर्ग में अहोना रे का शीर्ष स्थान हासिल करना विशेष रहा।
खेल5 खेल टेनिस ओपन भारत
भांबरी की हार से ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त
मेलबर्न: युकी भांबरी और उनके स्वीडिश साथी आंद्रे गोरानसन के सोमवार को यहां पुरुष युगल के तीसरे दौर में हारने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
भाषा सिम्मी मनीषा
मनीषा
2601 1435 दिल्ली