मुख्य समाचार अपराह्न दो बजे
सिम्मी
- 22 Jul 2026, 02:10 PM
- Updated: 02:10 PM
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि37 : भाजपा राहुल प्रदर्शन
राहुल ने विशेषाधिकारों का दुरुपयोग किया, प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन बचकाना: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर अपने संवैधानिक पद से जुड़े विशेषाधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस नेता देश को बांटकर सत्ता में आना चाहते हैं।
दि36 : न्यायालय लीड कॉजपा प्रदर्शन
कॉजपा प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में निकाले गए मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से बुधवार को इनकार कर दिया और प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि अदालत का समय बर्बाद न करें।
संसद14 : लीड स्थगित लोस
लोकसभा: हंगामे के कारण कार्यवाही दो बजे तक स्थगित, सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा को तैयार
नयी दिल्ली, नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
संसद12 : लीड स्थगित रास
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में लगातार तीसरे दिन रास में हंगामा, बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित
नयी दिल्ली, 'नीट' परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्षी दलों ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन राज्यसभा में हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दि25 : दिल्ली मेट्रो स्टेशन लीड बंद
'सुरक्षा कारणों' से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद
नयी दिल्ली, सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।
दि5 : दिल्ली विरोध अतिरिक्त बल
दिल्ली विरोध-प्रदर्शन : पश्चिम बंगाल से सीआरपीएफ की 20 अतिरिक्त कंपनियां बुलाई गईं
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध-प्रदर्शनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए केंद्र ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रादे29 : कश्मीर लीड हमला
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की गयी जान
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में बुधवार को आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की जान चली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे15 : उत्तराखंड बारिश केदारनाथ
उत्तराखंड : केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद
रुद्रप्रयाग, भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे4 : असम बाढ़
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 21 अन्य लोगों की मौत, 5.65 लाख प्रभावित
गुवाहाटी, 22 जुलाई (भाषा) असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में आने से बुधवार को 21 और लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 5.65 लाख लोग इससे प्रभावित हुए।
वि10 : मनीला जयशंकर
जयशंकर ने भारत-आसियान के बीच गहरे सहयोग का आह्वान किया
मनीला, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) के बीच गहरे सहयोग की आश्वयकता को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि दुनिया ''बेहद अशांत'' है और यह स्पष्ट है कि कोई भी एक देश या यहां तक कि समूह भी अपने दम पर इस संकट से नहीं निपट सकता।
अर्थ6 : अमेरिका दवा लीड शुल्क
अमेरिका जेनेरिक दवाओं के आयात पर अगस्त 2028 से लगाएगा भारी शुल्क; भारत पर पड़ सकता है असर
वॉशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका आयातित जेनेरिक दवाओं पर अगस्त 2028 से भारी शुल्क लगाएगा।
खेल1 : खेल हॉकी सब जूनियर भारत
भारतीय सब जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान और ओमान को हराया
मस्कट, भारतीय सब जूनियर लड़कों की टीम ने एफआईएच युवा हॉकी5 एशियाई चैम्पियनशिप में पाकिस्तान और ओमान को हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा ।
भाषा तान्या सिम्मी
सिम्मी
2207 1410 दिल्ली